सहारनपुर, मई 22 -- नानौता। नगर के गंगोह रोड स्थित आदर्श सरस्वती जूनियर हाई स्कूल में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय चुनाव विधिवत संपन्न हो गये। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौड़ ने ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रोहताश पंवार को एक बार फिर मनोनीत किया है। वहीं नगर अध्यक्ष के पद पर धीरसिंह बालियान, महामंत्री कृष्ण पाल सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर बृजमोहन कौशिक को मनोनीत किए जाने की घोषणा की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने एवं शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की अपील की। इस अवसर पर वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिला अध्यक्ष नरेश चंद्र शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में अभाविप की बैठक संपन्न...