अयोध्या, अप्रैल 24 -- अयोध्या। प्रथम नार्थ इंडिया गोलबाल चैम्पियनशिप का समापन डा. भीमराव अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय क्रीडा संकुल में हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश सर्वविजेता घोषित किया गया। क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने पुरस्कार का वितरण किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच उत्तर प्रदेश व हरियाणा के मध्य खेला गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को 11-10 से पराजित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...