कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। छत्तीसगढ़ में एक मई से होने वाली अंडर-20 नेशनल फुटबाल चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम से शहर के तीन खिलाड़ी खेलेंगे। वाराणसी में संपन्न हुए प्रदेश टीम के कैम्प के बाद घोषित उत्तर प्रदेश की टीम में शहर के विहान खन्ना, रोहित सिंह और निखिल सिंह यादव का चयन हुआ। कानपुर फुटबाल एसोसिएशन के सचिव अजीत सिंह ने बताया कि उप्र की टीम में इनके अलावा मो. साजिद, शिवम यादव, मो. सहविज, अबू, फरहान खान, मो. वाजिद अली, मो. नदीम, गौरव चौहान, अभिषेक कुमार, जाने आलम, शिवम पटेल, प्रशांत सिंह, सुशांत गुप्ता, मो. कैफ और विशाल रावत को चुना गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए गोरखपुर के फरहान चयनित टीम का कोच पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शम्सी रजा, मैनेजर एमएस बेग और फिजियो डा. प्रेम प्रकाश को बनाया गया। उप्र की टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.