कौशाम्बी, अक्टूबर 8 -- नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय में बुधवार को विकसित उत्तर प्रदेश-समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 सुझाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश को प्रतिभा, परंपरा और प्रगति की प्रयोगशाला बताया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश-समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 सरकार का एक ऐसा अभियान है, जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाना है। इस अभियान के तहत सरकार विभिन्न हितधारकों जैसे कि कृषक, युवा, महिलाएं, श्रमिक, शिक्षाविद और आम जनता से सुझाव मांग रही है ताकि, एक समग्र रणनीति तैयार की जा सके। यह भी कहा कि अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज नई सोच, नई ऊर्जा और नए संकल्पों के साथ एक विकसित,आत्मनिर्भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.