वाराणसी, जून 7 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन छह विशेष ट्रेनें चलाएगा। यह गाड़ियां 7 से 10 जून तक चलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05134/05133 आजमगढ़-बलिया स्पेशल 7 जून से आजमगढ़ से शाम 7.30 बजे प्रस्थान कर मऊ होते हुए रात 9.45 बजे बलिया पहुंचेगी। यहां से रात 10.15 बजे प्रस्थान कर देर रात 1.15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। गाड़ी संख्या-05136/05135 स्पेशल परीक्षा विशेष गाड़ी 8 से 10 जून तक आजमगढ़ से दोपहर एक बजे प्रस्थान कर मऊ जंक्शन होते हुए दोपहर 2.15 बजे बलिया पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें बलिया से शाम 4.15 बजे प्रस्थान कर शाम 7 बजे आजमगढ़ 19.00 बजे पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी सं...