उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीएफओ ने जीते 13 पदक
औरैया, जुलाई 28 -- औरैया, संवाददाता। मुरादाबाद में 23 से 26 जुलाई तक आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता-2026 में मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के साथ-साथ जनपद औरैया का भी गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में सीएफओ तेजवीर सिंह ने विभिन्न स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन की विभागीय अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने सराहना की।सीएफओ की इस उपलब्धि को जनपद के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि इससे अन्य खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उन्हें बधाई दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.