कानपुर, मार्च 5 -- कानपुर। बीसीसीआई की वुमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में गुरुवार को उत्तर प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम की ओर से रमा कुशवाहा और विकेटकीपर बल्लेबाज निशी कश्यप ने शानदार पारी खेली। पुणे स्थित पीवाईसी जिमखाना मैदान पर खेले गए मैच में उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। यूपी की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 237 रन बनाए। टीम की ओर से रमा कुशवाहा और निशी कश्यप ने 56-56 रन बनाए। साथ ही, भूमि सिंह ने 41 रन, भारती सिंह ने 36 रन तथा कप्तान अर्चना देवी ने नाबाद 17 रन बनाए। गेंदबाजी में पायल ने चार और सुजाता डे ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में पश्चिम बंगाल की पूरी टीम 42.2 ओवर में 202 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से इप्शिता मंडल ने 48 रन, रुपल तिवारी ने 32 रन, प्रियंका प्रसाद ने 3...