हापुड़, जनवरी 23 -- जनपद में विभिन्न विधाओं एवं कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय योगदान देने वाले 40 लोगों को उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के मुख्य आयोजन स्थल राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ सम्मानित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने हरी झंडी दिखाकर लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम के लिए रवाना किया। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने बताया कि लखनऊ में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनपद से विभिन्न विधाओं एवं कार्यक्षेत्रों जैसे-शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, ललित कलाएं, नाट्य विधाएं, फिल्म, मीडिया, समाजसेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण, कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण आदि में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय योगदान देने वाले 40 लोगों को उत्तर प्रदेश ...