कन्नौज, जनवरी 24 -- कन्नौज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जनकल्याणकारी योजनाओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतिभा सम्मान से सजे इस आयोजन में प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक सहभागिता का संगम नजर आया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विभाग रजनी तिवारी, विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भारत के गृह मंत्री और मुख्यमंत्री योगी के उद्बोधन के सजीव प्रसारण से हुई, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने देखा और सुना। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया। मौके पर अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया, जिसने कार्यक्...