शामली, जनवरी 24 -- शामली। उत्तर प्रदेश दिवस-2026 शनिवार को जनपद शामली में भव्यता के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत रही। जिला प्रशासन द्वारा शहर के दिल्ली रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टॉलों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई। वहीं लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र और चाबियां वितरित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक, एमएलसी विरेन्द्र सिंह, थानाभवन विधायक अशरफ अली, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी व जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल ने किया। कार्यक्रम में एनआरएलएम योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को 1 करोड़ 69 लाख 97 हजार रुपये का डेमो चेक दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.