लखनऊ, मई 3 -- बुक अ ट्रीट ने माल एवेन्यु स्थित एक होटल में अपनी तीसरी वर्षगांठ मनायी। इस अवसर पर इसकी वेबसाइट भी लांच की गई। कार्यक्रम में पुस्तक स्ट्रैप्स कोएलिशन एंड पावर गेम्स के विषय पर विस्तार से संवाद हुआ। जिसकी लेखिका वरिष्ठ पत्रकार सुनीता एरन हैं। पुस्तक में लेखिका सुनीता एरन ने जाति, वर्ग और सांप्रदायिक राजनीति की विभिन्न परतों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सार को उजागर किया है। कांशी राम, कल्याण सिंह, मुलायम सिंह यादव,मायावती, अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ जैसे कुछ नेताओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। चर्चा का संचालन बीना कृष्णा ने किया। इस मौके पर शिल्पा गुप्ता, डा. उर्वशी साहनी, गरिमा त्रिपाठी, मितुषी नेगी समेत अन्य शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...