लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में फरवरी तक आयोजित टीम मैनेजर धर्मेंद्र यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के एथलीटों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश को सफलता दिलाते हुए दो प्रमुख खिलाड़ियों ने पोडियम पर अपनी जगह बनाई। उत्तर प्रदेश सचिवालय के रवि प्रकाश सिंह ने 65 किलो भार वर्ग में कड़े मुकाबले के बीच कांस्य पदक जीता। व्यापार कर विभाग के राजीव पाल ने मास्टर्स श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। यूपी के अनिकेत 70 किलो भार वर्ग में चौथे स्थान पर रहे। आसिफ अली ने अपने वर्ग में पांचवां स्थान प्राप्त किया। बृजे...