रुडकी, अप्रैल 1 -- लक्सर, संवाददाता। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के बीच चले आ रहे सीमा विवाद के मामले में दोनों प्रदेशों की राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को एक बार फिर से सीमा पिलर से भूमि की पैमाइश की। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के बीच से बाणगंगा नदी की राज्य गठन के बाद से विवाद चल रहा है। इसी जमीन को लेकर चंद्रपुरी खादर गांव के ग्राम प्रधान अमरपाल सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद दोनों राज्य के जिला अधिकारियों ने आपस में वार्ता कर स्थानीय प्रशासन को मामले में जांचकर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। 28 मार्च को बिजनौर की बंदोबस्त टीम, जानसठ की राजस्व टीम और लक्सर की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीमा पिलर की जांच पड़ताल की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...