प्रयागराज, मार्च 21 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग के सहयोग से 'उत्तर प्रदेश की प्राचीन बसावटों का पुनर्परिशीलन' विषय पर सात दिनी कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। कार्यशाला में देशभर से विद्वानों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से 200 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी रही। इविवि सहित विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ नालंदा विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, सागर विश्वविद्यालय, सौराष्ट्र विश्वविद्यालय सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रख्यात विद्वानों डॉ. अरविन्द मं...