बाराबंकी, अप्रैल 11 -- बाराबंकी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का शुक्रवार को विस्तार किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह सिद्धू ने जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, जिला मंत्री राजेश गुप्ता कृष्णा, शहर उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता गोल, शहर संगठन मंत्री अभिषेक अग्निहोत्री बनाया गया। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह ने कहा कि यह विस्तार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। इस मौके पर महामंत्री भूपेंद्र शुक्ला समेत कई लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...