मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को मालवीय नगर स्थित कार्यालय पर व्यापार मंडल का स्थापना दिवस मनाया। जिला अध्यक्ष हरीश भसीन ने बताया कि आज से 51 वर्ष पूर्व श्याम बिहारी मिश्र एवं विशंभर दयाल अग्रवाल ने इस मंडल की स्थापना की थी। बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बैंच की मांग की। अंत में मिठाई बांटी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष हरीश भसीन सहित गुलशन आहुजा, रूप कमन माहेश्वरी, नवीन गर्ग, शरद चतुर्वेदी, अजय अग्रवाल, संजय सहगल, अमरीश अग्रवाल, मयूर भाटिया, संजीव गुप्ता आदि शामिल रहे। संचालन पुनीत अग्रवाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...