अलीगढ़, अगस्त 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया रोलर स्केट खो खो चैंपियनशिप 2025 कमल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल डी-ब्लॉक विकासपुरी नई दिल्ली में कराई गई। जिसमें उत्तर प्रदेश अलीगढ़ की टीम उप विजेता रही। फाइनल जूनियर स्केटिंग खो-खो का मैच उत्तर प्रदेश अलीगढ़ और हिमाचल प्रदेश धर्मशाला के बीच में 9-9 मिनट के तीन राउंड हुए। प्रथम 9 मिनट में उत्तर प्रदेश अलीगढ़ की टीम के 8 अंक और हिमाचल प्रदेश की टीम ने 10 अंक हुए। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम दो अंको से विजयी रही। दूसरे राउंड में हिमाचल प्रदेश के 10 अंक रहे और उत्तर प्रदेश के 14 अंक रहे हैं। दूसरे राउंड में हिमाचल प्रदेश चार अंको से विजय हुई। तीसरे राउंड में हिमाचल प्रदेश के 07 अंक रहे हैं। उत्तर प्रदेश के 10 अंक रहे हैं। हिमाचल प्रदेश तीन अंको से विजयी रही है। फाइनल में हिमाचल प्रदेश...