बहराइच, अगस्त 24 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की सोमवार को जनपदीय संयुक्त कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष विद्या विलास पाठक की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने किया। जनपदीय संयुक्त मंत्री सुनील कुमार पांडेय के मां शारदे की वंदना से हुई। जिला महामंत्री डॉ प्रवीण श्रीवास्तव बैठक के एजेंडे को पढ़कर सुनाया। जिलाध्यक्ष ने आगामी अधिवेशनों को देखते हुए सदस्यता कोटा मनी 10 सितंबर तक अनिवार्य रूप से जनपदीय कार्य समिति को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि जिस स्कूल के ऊपर से हाईटेंशन तार नहीं हटे हैं तो उनका नाम जिला संगठन को उपलब्ध करायें। एम सिराजुद्दीन न्यूटन ने प्रस्ताव रखा कि राधेश्याम को मंडल अध्यक्ष पद पर बहराइच से दावेदार बनाया जाए। जिसका पूरी कार्...