नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में उत्तर-पूर्वी राज्य की महिला के साथ उबर कैब चालक द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। आरोपी कैब चालक ने महिला द्वारा विरोध करने पर पिटाई की और उसे रास्ते में उतार कर बाइक लेकर फरार हो गया। किशनगढ़ थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर लगभग डेढ़ माह बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच के बाद उबर कंपनी से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी कैब चालक सुशील कुमार की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी ने बताया कि 26 वर्षीय पीड़ित महिला मुनरिका गांव में रहती है। वह मूल रूप से मणिपुर की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 30 मई की रात वह छतरपुर गई थी। वहां से मुनरिका लौटने के लिए उसने उबर से बाइक बुक की थी। वह बाइक से अपने...