उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 44 साल बाद फिर रिकॉर्ड तोड़ बरसे बदरा, तुकमीरपुर में सबसे ज्यादा बारिश
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के तुकमीरपुर में 160 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश का भी ज्यादातर हिस्सा रात 2:30 बजे से सुबह 5:30 बजे के बीच ही बरसा है। तुकमीरपुर में कोई स्थापित वेधशाला नहीं है, इसलिए यहां पर होने वाली बारिश के पुराने आंकड़े मौजूद नहीं हैं। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग से अगर इसकी तुलना करें तो सफदरजंग मौसम केन्द्र में 25 जुलाई 1982 में 169.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद से कभी इतनी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई, इसलिए दिल्ली में गुरुवार की सुबह हुई बारिश को सामान्य तौर पर रिकॉर्डतोड़ बारिश माना जा सकता है। अगर बीते 36 घंटों में बारिश के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मयूर विहार, लोधी रोड और पूसा में भी बारिश का आंकड़ा 100 मिमी से ऊपर पहुंचा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 169 जलभराव वाले हॉटस्पॉट की पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.