बुलंदशहर, मार्च 31 -- यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में इस बार मेधा का रिपोर्ट कार्ड नहीं बल्कि इश्क, इमोशन और ड्रामे की दास्तां लिखी जा रही है। जिले के छह मूल्यांकन केंद्रों पर पूर्वाचल के जिलों से उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई हैं, इनमें छात्रों से सवालों के जवाब ऐसे दिए हैं कि परीक्षक भी सिर पकड़ने को मजबूर हो जाए। कहीं गणित के सवालों के बीच शादी' का गुणा-भाग सुलझाने की गुहार है, तो कहीं हिंदी में अलंकार समझाने के लिए कबीर-तुलसी के बजाय बॉलीवुड के गानों का तड़का लगा है। आलम यह है कि छात्र पढ़ाई के पन्ने भरने के लिए सवालों के जवाब नहीं बल्कि अपनी जिंदगी के दर्द और शादी की शहनाइयां बचाए रखने की मिन्नतें लिख रहे हैं। ऐसे मामले में सबसे ज्यादा हिंदी, गणित, विज्ञान व अंग्रेजी की पुस्तिकाओं में निकल रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर पर...