सीतामढ़ी, मार्च 29 -- सीतामढ़ी। संस्कृत उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं सहायक शिक्षक को मध्यमा परीक्षा के उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए अपने-अपने विद्यालय से विरमित होकर संबंधित मूल्यांकन केन्द्र पर योगदान देने का आदेश दिया गया है। योगदान नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं सचिव ने जिले के सभी 12 संस्कृत उच्च विद्यालयों के हेड मास्टरों व शिक्षकों को संबंधित मूल्यांकन केंद्र पर योगदान देने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि योगदान नहीं देने वाले शिक्षकों का वेतन बाधित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.