दरभंगा, मार्च 19 -- दरभंगा। एससीईआरटी की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार जिले के सभी प्रारंभिक स्कूलों में संपन्न हुई वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य गुरुवार से आरंभ हो गया। 19 मार्च को कक्षा एक एवं दो के छात्र-छात्राओं के लिए अंतिम दिन परीक्षा के रूप में मौखिक परीक्षा का आयोजन हुआ। दूसरी ओर जिले के सभी संकुल संसाधन केंद्रों पर मूल्यांकन निदेशक एवं संकुल समन्वयक की निगरानी में सभी विद्यालयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन यानी कॉपी जांच शुरू हो गया। जारी कैलेंडर के अनुसार यह कॉपी जांच का काम आगामी 24 मार्च तक चलेगा। इसके बाद सभी विद्यालयों में सभी शिक्षक प्रगति पत्र को भरेंगे।मालूम हो कि जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में जहां कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई संपन्न होती है वहां के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.