भदोही, मार्च 17 -- ज्ञानपुर। जिले में कुल 92 टेबलों पर यूपी बोर्ड कंपियों का मूल्यांकन कल से शुरू होगा। हाईस्कूल इंटरमीडिएट कांपयों  की जांच के लिए वीएनजीआईसी को केंद्र बनाया गया है। स्टेटीक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कंपियों की जांच कुल 92 टेबलों पर होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि इस वर्ष एक ही केंद्र पर कांपी जांची जाएगी। उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन को कुल 92 टेबल लगे हैं। कंपियों की जांच सीसीटीवी कैमारे में होगी। गेट पर जांच के बाद ही शिक्षक को अंदर अनुमति मिलेगी। जांच के पूर्व ही शिक्षकों को प्रशिक्षण दे दी गई है। गत वर्ष दो केंद्र कांपी जांच को बना था। लेकिन इस साल एक ही केंद्र पर बोर्ड की परीक्षा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...