नई दिल्ली, मार्च 30 -- दिल्ली की सड़कों की सूरत जल्द बदलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शहर की 175 सड़कों के पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए 370 करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत कर दिया है। इसके साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। चरणबद्ध तरीके से अगले छह माह में इन सभी सड़कों को नया रूप दे दिया जाएगा। इनके बनने पर लोगों को आवाजाही में सुविधा होगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली के इन 10 इलाकों को जलभराव से मिलेगी मुक्ति! 177 करोड़ के प्रोजेक्ट मंजूर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि सड़कों की कायाकल्प परियोजना में दक्षिणी, पश्चिमी, उत्तर पश्चिमी, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, शाहदरा, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की 142 किलोमीटर की मुख्य रोड व एप्रोच रोड को शामिल किया गया है। ये सड़कें जर्जर और क्षतिग्रस्त हैं। इनका पुनर्निर्माण किया...