लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर जोन खेती का प्राण है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में शुक्रवार 24 अप्रैल को राजधानी लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर जोन) आयोजित होने जा रहा है। इसमें 9 राज्यों (उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब व दिल्ली) के कृषि मंत्री, उद्यान मंत्री, प्रमुख सचिव, निदेशक, एफपीओ, प्रगतिशील किसान, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक तथा केन्द्र एवं राज्य सरकारों के अधिकारी भाग लेंगे। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी व रामनाथ ठाकुर भी सम्मिलित होंगे।यह जानकारी गुरुवार को लखनऊ में लोकभवन में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने...