देहरादून, मार्च 28 -- देहरादून। हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन और अखिल भारतीय शारीरिक रूप से विकलांग क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर क्षेत्र दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को मामचंद क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित इस टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को 208 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 286 रन बनाए। अंशुल ने नाबाद 155 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जवाब में हिमाचल प्रदेश की टीम 78 रनों पर सिमट गई। दिल्ली की ओर से राजकुमार ने तीन विकेट हासिल किए। आयोजन सचिव दिनेश कुमार सैन ने बताया कि इस तरह के टूर्नामेंट दिव्यांग खिलाड़िय...