गया, मई 9 -- उत्तर कोयल नहर परियोजना के पैकेज दस में काम तेजी से चल रहा है। पैकेज दस जो आमस के सितहल गांव से शुरू होकर नीमा गांव तक जाता है। इसकी कुल लंबाई 6.51 किलोमीटर है। इसमें 2.5 किमी में पक्कीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। हालांकि इस दूरी में कुछ जगहों पर मिट्टी का काम भी बाकी है। जिसे पूरा करने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को डीएम शशांक शुभंकर अधिकारियों के साथ उत्तर कोयल नहर परियोजना का निरीक्षण करने आमस और गुरुआ पहुंचे हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि पैकेज 10 के अंदर विभिन्न संरचनाओं का भी निर्माण किया जा रहा है। जिसमें एसएलआर ब्रिज, डीएलआर ब्रिज, सुपर पैसेज सहित 19 संरचनाएं बननी हैं। इनमें तीन में काम पूरा हुआ है। परियोजना के पैकेज 11 की समीक्षा में बताया गया कि यह आमस के नीमा से गुरुआ के जय बिगहा तक पड़ता है। इसकी कुल लंबाई 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.