गया, अप्रैल 6 -- उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा, मगध केंद्रीय कमेटी की बैठक सोमवार को गुरुआ प्रखंड के भूरहा धाम स्थित एक सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता जयनंदन शर्मा ने की। इसमें क्षेत्र के किसानों से जुड़ी समस्याओं पर गंभीर चर्चा करते हुए उत्तर कोयल नहर का पानी पहुंचाने की मांग सहित पांच सूत्री मांग को हर हाल में पूरा कराने का संकल्प लिया गया। मुख्य मुद्दा वर्ष 2026 के खरीफ फसल सीजन में उत्तर कोयल नहर का पानी गोह, कोंच और टिकारी तक हर स्थिति में पहुंचाने की मांग रही। किसानों ने कहा कि नहर परियोजना में लगातार हो रही देरी से क्षेत्र की खेती प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कमेटी ने निर्णय लिया कि नहर की वर्तमान स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट एकत्र कर शीघ्र ही आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। जरूरत पड़ने पर ...