बागेश्वर, फरवरी 25 -- विकासखंड कपकोट अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय उत्तरौड़ा तथा राजकीय इंटर कॉलेज पोंथिंग में ग्रामीण विज्ञान समिति तथा यूकॉस्ट (उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद) के सहयोग से दो दिवसीय स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियान्त्रिकी एवं गणित) शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कक्षा 6 से 9 तथा कक्षा 11 तक के कुल 88 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ना तथा उनमें नवाचार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना था। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को स्टेम शिक्षा की मूल अवधारणाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल उपकरणों एवं एआई आधारित सेंसर से संबंधित गतिविधि-आधारित प्रशिक्षण दिय...