हरिद्वार, अप्रैल 12 -- ऊर्जा निगम ने हरिपुरकलां शांतिकुंज क्षेत्र में रविवार को सात घंटे की बिजली कटौती की। इससे क्षेत्र की करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित रही। मरम्मत काम के लिए सप्लाई बंद की गई थी। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी ने बताया कि उत्तरी हरिद्वार के 33 केवी हरिपुरकलां (शांतिकुंज) फीडर पर विद्युत लाइनों के कंडक्टर बदलने का काम किया गया। इस कारण फीडर से बिजली की सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रही। क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की सूचना पूर्व में दी गई थी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फिडर से बिजली की सप्लाई सुचारु कर दी गई है। वहीं, बिजली की सप्लाई ठप होने की वजह से देव संस्कृति विवि क्षेत्र, सप्तऋषि आश्रम क्षेत्र, शांतिकुंज क्षेत्र, बिरला मार्ग, शांति मार्ग, मान कॉलोनी, रेलवे लाइन पार क्षेत्र, ...