हरिद्वार, अप्रैल 5 -- उत्तरी हरिद्वार के यात्री बाहुल्य क्षेत्र में हाईवे की दोनों सर्विस लेन पर पिछले करीब एक वर्ष से चल रहे सीवर लाइन डालने के कार्य ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सप्तसरोवर मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने के बावजूद सड़क की मरम्मत न होने से जगह-जगह गड्ढे, धंसी सड़क और उड़ती धूल ने हालात बदतर कर दिए हैं। व्यापारी नेता विनोद मिश्रा और आश्रम प्रबंधक सोनू शर्मा ने कहा कि चारधाम यात्रा और वीकेंड के चलते यात्रियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, लेकिन सीवर कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों दोनों को दिक्कत हो रही है। व्यापारी नेता राजीव भट्ट और स्थानीय निवासी भूमेश श्री कुंज ने बताया कि सर्विस लेन के साथ-साथ अंदरूनी सड़कों की हालत भी खराब है। लोग आए दिन चोटिल हो रहे हैं...