नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। यह भी पढ़ें- दिल्ली में रिज की 277.56 एकड़ जमीन आरक्षित वन घोषित, क्या होगा फायदा अरावली पर्वत श्रृंखला में शामिल उत्तरी रिज की 277.56 एकड़ जमीन अब वन क्षेत्र में शामिल हो जाएगी। दिल्ली सरकार ने प्राकृतिक विरासत और हरित क्षेत्र को संरक्षित करने के लिए इंडियन फॉरेस्ट एक्ट के तहत उत्तरी रिज के लिए फेज-I नोटिफिकेशन को स्वीकृति दे दी है। अब इसके आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। वन क्षेत्र घोषित हो जाने से इस क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण, उत्खनन व अन्य मानवीय गतिविधियां भी प्रतिबंधित हो जाएंगी।मुख्यमंत्री का बयान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि उत्तरी रिज न सिर्फ दिल्ली की प्राकृतिक विरासत है बल्कि इसका संरक्षण राजधानी के पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। 112.3...