उत्तरी ध्रुव फतह कर लौटे लक्की रावत का भव्य सम्मान
विकासनगर, अगस्त 19 -- उत्तरी ध्रुव पर तिरंगा फहराकर लौटे क्षेत्र के युवा लक्की रावत का बुधवार को सेपियंस स्कूल विकासनगर में सम्मान किया गया। साहस और दृढ़ संकल्प से भरी उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और लक्की रावत को सम्मानित किया। उत्तरी ध्रुव की चुनौतीपूर्ण यात्रा पूरी कर वहां तिरंगा फहराने वाले लक्की रावत ने विकासनगर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए विधायक चौहान ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.