जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत उत्तरी छोटा गोविंदपुर पंचायत के 25 महिलाओं को नि:शुल्क गैस सिलेंडर, चूल्हा और रेगुलेटर आदि प्रदान किये गये। यह कार्यक्रम पंचायत समिति सदस्य अंजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह के कार्यालय में आयोजित किया गया। इसके संबंध में भोला सिंह ने बताया कि वे पिछले काफी समय से लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत थे। आखिरकार काफी जांच पड़ताल के बाद बीपीएल परिवारों को राशन कार्ड के आधार पर इस योजना का लाभ प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...