नई दिल्ली, अगस्त 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वजीराबाद जल आपूर्ति सुधार परियोजना की दिशा में सरकार ने अहम पड़ाव पार कर लिया है। दिल्ली सरकार के आर्थिक कार्य विभाग (डीईए) की स्क्रीनिंग कमेटी ने वजीराबाद जल शोधन संयंत्र कमांड सेंटर के लिए 2,574 करोड़ रुपये की एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की सहायता प्राप्त करने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस परियोजना से उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिम दिल्ली में रहने वाले लाखों लोगों को साफ एवं उचित मात्रा में जल आपूर्ति हो सकेगी। दिल्ली सरकार के अनुसार वर्ष 2013 में परिकल्पित यह परियोजना कई वर्षों तक लंबित रही, जिसे अब पुनर्जीवित कर आगे बढ़ाया जा रहा है। एडीबी की सहायता से संचालित इस परियोजना के तहत जल शोधन संयंत्र से लेकर पानी पहुंचाने के नेटवर्क, वितरण लाइनों और घरों तक पानी पहुंचाने वाली व्यवस्था को मजब...