रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के रामलीला ग्राउंड में उत्तरायणी कौतिक मेला कमेटी ओर से आयोजित रामलीला का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन मेघनाथ वध, कुंभकर्ण वध, अहिरावण वध और रावण वध का मंचन कर राम दरबार सजाया गया। शुक्रवार को हवन का आयोजन हुआ। यहां रामलीला के मुख्य निर्देशक उमेश तिवारी, संजय बोरा, धीरज बिष्ट, कमल कर्नाटक, नवीन रोवाली, विधायक तिलकराज बेहड़, राजेश प्रताप सिंह, विवेक सक्सेना, हरीश भट्ट, डीएस कार्की, मदन मेहरा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...