हरदोई, मार्च 25 -- हरदोई। प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने जिला प्रशासन द्वारा निर्मित सुगम उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र पोर्टल का शुभारम्भ किया। तीन वारिस लोगों को उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र प्रदान किये। मंत्री जी ने जिलाधिकारी अनुनय झा की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुगम उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र पोर्टल लांच होने से लोगो उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में सुविधा होगी और समय की बचत होगी। जिलाधिकारी ने सुगम उत्तराधिकार पोर्टल के सम्बन्ध में मंत्री को विस्तार से जानकारी दी। बताया कि यह पोर्टल जिले के नागरिकों को पारदर्शिता और उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में मदद करेगा। मंत्री ने राजकीय पुस्तकालय के उच्चीकरण का फीताकाट कर लोकापर्ण किया। उन्होने कुछ बच्चों को डायरी व पेन प्रदान किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...