रुद्रपुर, मार्च 20 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया ने संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें राज्य निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को केंद्रीय कार्यकारिणी में दायित्व दिए गए। कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए भाटिया ने कहा कि उन्हें आशा है कि राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारी अब राज्य को इन राष्ट्रीय पार्टियों की कुरीतियों व गलत नीतियों से बचाने के लिए संघर्ष करेंगे और स्थाई राजधानी गैरसैंण, मूल निवास, भू-कानून बनाने व जल, जंगल, जमीन बचाने व राज्य में सरकारी नौकरी, स्वरोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं व बेहतर शिक्षा के लिए दल आगे नीति निर्धारण करेगा। केंद्रीय कार्यकारिणी में आनंदन असगोला, गीता बिष्ट, कमल पंत, विक्रम सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.