देहरादून, मार्च 17 -- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले साढ़े चार वर्षों में की गई विकास घोषणाओं की समीक्षा में बड़ा आंकड़ा सामने आया है। कुल 4332 घोषणाओं में से अब तक 2444 पर शासनादेश (जीओ) जारी हो चुके हैं, जबकि 417 घोषणाएं अभी भी अधूरी हैं और 345 योजनाओं को विभिन्न कारणों से वापस लेना पड़ा है। सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में यह तस्वीर सामने आई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को लंबित घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि जिन योजनाओं किसी तकनीकी, व्यावहारिक वजह से पूरा करना संभव नहीं हो, उन्हें विलोपित करने का प्रस्ताव 15 दिन के भीतर मुख्यमंत्री घोषणा प्रकोष्ठ को सौंप दिया जाए। यह भी पढ़ें- कहर बनी आंधी-...