उत्तराखंड 26 साल का हुआ; कमाई में देहरादून-हरिद्वार आगे निकले, कितनी बदली तस्वीर
देहरादून, नवम्बर 9 -- उत्तराखंड आज अपना 26वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का संकल्प उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य के रूप में पहचान दिलाने की है। अमर शहीदों, आंदोलनकारियों और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए राज्य के 26 साल की विकास यात्रा का ब्योरा साझा किया। कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आकार 26 गुना बढ़ा है। प्रति व्यक्ति आय 18 गुना ज्यादा हो गई है। हालांकि ऊपर से सुंदर दिखती इस तस्वीर के बीच अब भी पहाड़ और मैदान के बीच आर्थिक असमानता दिखती है। राज्य की कुल जिला अर्थव्यवस्था में देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर की हिस्सेदारी 71.3 फीसदी है, जबकि बाकी 10 जिलों का योगदान महज 28.7 फीसदी है। वर्ष 2021-22 के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.