देहरादून, नवम्बर 9 -- फोटो- देहरादून। उत्तराखंड स्थापना दिवस पर श्री महाकाल सेवा समिति की ओर से तिलक रोड में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। समिति के संरक्षक भागवताचार्य सुभाष जोशी व सुधीर जैन ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। 186 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने कहा कि पिछले दो वर्षों से मन्नु गंज क्षेत्र में एक धर्मार्थ औषधालय का संचालन किया जा रहा है। शिविर में डॉ बिरेन्द्र मेहरा, डॉ नितिन अग्रवाल, डॉ भंडारी, डॉ युद्धवीर सिंह, डॉ गोविंद, डॉ केएम उनियाल ने ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी व अन्य रोगों का उपचार व निशुल्क दवाइयां दीं। राज्य आंदोलनकारी संदीप गुप्ता, मनोज उनियाल का अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। बालकिशन शर्मा, एडवोकेट संजीव गुप्ता, डॉ नितिन अग्रवाल, राहुल माटा आदि मौजूद ...