हल्द्वानी, मार्च 22 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन ने राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल लीग 2026 की तैयारियां तेज कर दी हैं। एसोसिएशन के महासचिव अख्तर अली ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर प्रदेश के सभी पंजीकृत क्लबों और फुटबॉल अकादमियों से जल्द से जल्द अपनी एंट्री भेजने की अपील की है। जारी पत्र के अनुसार, केवल वही क्लब और अकादमियां भाग ले सकेंगी जो एसोसिएशन से विधिवत पंजीकृत हैं। इच्छुक टीमें 30 मार्च तक अपनी एंट्री जमा कर सकती हैं। तय समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, जिससे टीमें लीग में शामिल होने का मौका गंवा सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...