देहरादून, जुलाई 11 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम ने समाजसेवी मंजू जैन को संगठन के विद्युत प्रकोष्ठ उत्तराखंड का स्टेट चेयरपर्सन नियुक्त किया है। वक्ताओं ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण और जागरूकता के लिए पूरे उत्तराखंड में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। यह मनोनयन तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है।देहरादून में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में विश्व उपभोक्ता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम और राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्युत प्रकोष्ठ अमनदीप कौर का भव्य स्वागत किया गया। मंजू जैन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 के तहत विद्युत उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण और जागरूकता के लिए पूरे उत्तराखंड में जनजागरण अभियान चलाएंगी। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर ...