रामनगर, फरवरी 17 -- रामनगर। यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पीरूमदारा में बैठक की। जिसमें उन्होंने लोगों से अपने हक लिए आगे आने का आह्वान किया। यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि प्रदेश का युवा मजबूरी में पलायन करने को बाध्य है। कहा कि समय आ गया है कि युवा पीड़ी सवाल करे, हम पोस्टर नहीं, पॉलिसी की बात करे, चहरा नहीं, चरित्र और विचारधारा की बात करे। यहां यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत, इंदर सिंह मनराल, सुमित्रा बिष्ट, सोनी, दुर्गा उपाध्याय, जीवन सिंह, प्रेम सिंह, भूपाल सिंह, ललित रावत, दिनेश सिंह, शिशुपाल नेगी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...