देहरादून, मई 22 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जमीयत उलेमा जिला देहरादून की ओर से आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर मुस्लिम समाज के नाम महत्वपूर्ण अपील जारी की गई है। जमीयत ने कहा है कि कुर्बानी इस्लाम का एक अहम इबादती अमल है, जिसका मूल उद्देश्य अल्लाह की रज़ा और उसकी खुशी हासिल करना है। इसलिए इस धार्मिक कार्य को पूरी शांति, सफाई, कानून और शरई दायरे में रहकर अंजाम दिया जाए। साथ ही गाय को राष्ट्रीय ऐनिमल का दर्जा दिलाने को प्रदेश भर में मुहिम चलाने का भी निर्णय लिया गया है। गुरुवार को मदरसा दार ए अरकम आज़ाद कॉलोनी में आयोजित बैठक के बाद जारी अपील में कहा गया है कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश की परिस्थितियों को देखते हुए सभी मुसलमानों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसा कोई कार्य न करें जिससे समाज में तनाव या विवाद की स्थिति पैदा हो। जमीयत ने विशेष...