देहरादून, मई 29 -- देहरादन, वरिष्ठ संवाददाता। देहरादून के सोवेंद्र, शिवम सिंह नेगी, साहिल और आदित्य सजवान का चयन एशियन पैरा गैम्स 2026 के लिए हुआ हैं। गोलकीपर आदित्य सजवान पहली बार एशियन पैरा गेम्स में भाग लेंगे। ब्लाइंड फुटबॉल की भारतीय टीम अकेली टीम है जिसने एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है।अब जापान के नागोया शहर में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक होने वाले खेलों में भारतीय टीम भाग लेगी। दिल्ली के ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के मैदान में हुए सिलेक्शन ट्रायल्स में देश के कई राज्यों से लगभग 24 खिलाड़ी और 8 गोलकीपर्स ट्रायल्स के लिए चयनित हुए थे। यह ट्रायल्स 25 से 28 मई 2026 तक चले जिसमें मेघालय, केरल, गुजरात और उत्तराखंड सहित कई राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस दौरान उत्तराखंड से कुल तीन खिलाड़ी और एक गोलकीपर ने ट्रायल में भाग लिया ...