देहरादून, सितम्बर 25 -- उत्तराखंड की राज्यसभा सीट नवंबर में खाली हो रही है। इस सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी करीब एक दर्जन नामों पर विचार कर रही है और आज प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में इन सभी नामों पर चर्चा होगी। बैठक में स्क्रीनिंग के बाद कुछ नामों का एक पैनल तैयार होगा जिसे हाई कमान को भेज दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर बाद प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में राज्यसभा प्रत्याशी चयन के लिए नामों की स्क्रीनिंग के साथ ही संगठन के अन्य कार्यों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- पहाड़ी राज्यों पर पकड़ आएगी काम; भाजपा ने माधव को उत्तराखंड की कमान क्यों सौंपीउम्मीदवार के नाम हाई कमान फाइनल करेगा: भट्ट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महें...