देहरादून, दिसम्बर 22 -- देहरादून। उत्तराखंड सेलिब्रिटी लीग का आयोजन केदारकांठा समिति द्वारा माजरा के दून बलूनी क्रिकेट ग्राउंड में 24 से 30 दिसंबर तक किया जाएगा। सॉफ्टबॉल से होने वाली यह प्रतियोगिता 12-12 ओवर की होगी। इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि उत्तराखंड गीत संगीत जगत से जुड़े दिग्गज कलाकार अभिनेता इसमें खेलेंगे। लीग के लिए आठ टीमें बनाई गई है। केदरकांठा समिति के अध्यक्ष महेंद्र नवानी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र पटवाल ने प्रेस क्लब बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 24 दिसंबर को हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। जबकि इसका समापन 30 दिसंबर को लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के हाथों होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...