देहरादून, अप्रैल 3 -- उत्तराखंड समानता पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को रिंग रोड नत्थनपुर स्थित एक होटल में संपन्न हुई। इसमें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का स्वागत किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष बीएस भंडारी ने बैठक की अध्यक्षता की और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव इंजीनियर एलपी रतूड़ी ने संचालन किया। वक्ताओं ने उत्तराखंड राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था, जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक पर चिंता जताई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पार्टी प्रत्याशियों के चयन पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी रमेश नौटियाल, शिक्षाविद प्रेम नौटियाल, सचिवालय से सेवानिवृत्त अधिकारी रीता कौल, छात्र आलोक थपलियाल, कृषि निदेशालय से सेवानिवृत्त सहायक कृषि अधिकारी भूपेंद्र वशिष्ठ आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रह...